Saturday, July 29, 2017

फ़ोन के कैमरे के कुछ जरुरी उपयोग जानिए

Smartphones ने हमारी life को सही मायने में एकदम से change कर दिया है और चीज़े इस कदर  fast हो गयी है सोचके लगता है आज से कुछ ही साल पहले तक ही हम कैसे थे …Girlfriend को love letter दिया करते थे और अगर एक दूसरे को देखने की बात हो तो वो सच में इतना आसान तो कभी नहीं था जितना आज हम हर moment यंहा तक कि नहाते धोते भी अपने special some1 के साथ  moments share कर सकते है  | और बस कुछ ही सालों में communication का जरिया ही बदल गया है  तो चलिए  कुछ और तरीके जानते है कि आप smartphone से फोटो लेने के साथ साथ इसके photo feature का इस तरह से advantage ले सकते है 
पासपोर्ट / Passport – पासपोर्ट एक सबसे अहम् पहचान और पते के प्रमाण के लिए काम में आने वाले दस्तावेजो में से है क्योंकि एक तो यह आपके भारतीय नागरिक होने का प्रमाण है आर दूसरा यह कई तरह के वेरिफिकेशन process के पूरा होने के बाद बनता है इसलिए आप इसे पहचान के प्रमाण के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है |  ऐसे में एक सबसे अच्छी आदत ये है आप इसकी mobile phone camera में फोटो लेकर अपने फोल्डर में सेव करके रखें ताकि कभी किसी भी आपातकाल के समय आप कम से कम अपने पासपोर्ट के सीरियल नंबर और कुछ अन्य जानकरी देकर अगर आपका पासपोर्ट विदेश में रहते हुए कंही खो जाए तो पुलिस की मदद तो कर सकतीं है | इस से किसी भी समस्या से बाहर निकलने में आपको लगने वाला समय कम हो जायेगा क्योंकि वेरिफिकेशन में लगने वाला समय भी कम हो जाता है |driving license – यह भी  पासपोर्ट जितना महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन फिर भी किसी भी साधन को ड्राइव करने के लिए आपको इसकी जरुरत पडती है और मुख्यत: ऐसा देखा गया है अधिकतर लोग सबसे अधिक पहचान के प्रमाण के तौर पर DL का ही इस्तेमाल करते है और अगर आप ट्रेन टिकेट या किसी तरह के कोई online या offline फॉर्म्स भरते है तो आप बड़े आम से पहचान और पते के प्रमाण के लिए इस्तेमाल कर सकते है और आपको चाहिए इसकी भी एक soft copy अपने mobile phone camera में लेकर रखें |  
कीमती चीज़े –  जब भी आप कोई branded या कोई ऐसा सामान लेते है जो आपके लिए बहुत जरुरी होने के साथ साथ महंगा भी हो और अपने इसका insurance भी करवाया हुआ हो तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने उस सामान की फोटो भी अपने mobile phone camera में लेकर रखें ताकि किसी भी चोरी वोरी की घटना होने पर आप पुलिस को उस चीज़ के बारे में ठीक ठीक जानकारी तो दें सकते है | उन पर सीरियल नंबर भी लिखा होता है और महंगी चीजों में तो यह अक्सर unique होता है ऐसे में आप उसके serial number वाली side को अपने फ़ोन कैमरा में कैद  कर सकते है |
किराये का मकान – आप मकान ले रहे हो या छोड़ रहे हों दोनों दशा में अगर आप फ़ोन में उसकी फोटो पहले ले लेते है तो मकान को छोड़ते समय आपका इस बाद को लेकर विवाद नहीं होगा कि कमरे में अच्छा रंग था आपके आने के बाद आपने खराब कर दिया , जब अपने रूम लिया था तो इसमें फैन था | ऐसे ही कुछ तुचु मुचु सी परेशानियाँ आपको परेशान नहीं करेंगी |
Taxi में या ऑटो में बैठते time – देर रात को अगर आपको घर आने में देर हो जाती है और अगर आप लड़की है तो अपने workplace से ऑटो में या taxi में बैठे समय आप उसके आगे से उसकी एक फोटो mobile phone camera से लेकर अपने घरवालों या किसी भी अपने जानकार को सेंड करदें और साथ ही ऑटों में बैठने से पहले आप घर पर फ़ोन करके बता दें ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत action लिया जा सके |
विकल्प – documents को सही से online cloud में manage करने के लिए आपके पास भारतीय सरकार की और से एक और कमाल का और वो भी मुफ्त service दिया गया है जिसे Digilocker कहते है उसे setup करने के लिए आपको आधार  कार्ड  में पंजीयन करवाना जरुरी होता है या अगर आपका पहले से आधार कार्ड बना हुआ है तो आप अपना डिजिटल लाकर setup कर सकते है |

No comments:

Post a Comment

सीधी बिक्री ( डायरेक्ट मार्केटिंग) लाखों रुपये महीना कमाने का बिज़नेस ।

डायरेक्ट सेलिंग या मल्टीलेवल मार्केटिंग आज के युग में बढ़ती हुई इंडस्ट्री है ।आज आप किसी क्षेत्र में देख लो आपको कोई भी जॉब या कारोबार नहीं ...