Sunday, July 30, 2017

Business related content से आपका क्या मतलब है ?

बिजनेस अपने आप में बहुत wide subject है। Future में मैं इस subject के under आने वाली कोई भी चीज share कर सकता हूँ but for the time being मेरा focus इस पर होगा कि कोई business practically किया कैसे जाता है और अगर किसी को इसे शुरू करना है तो उसे क्या-क्या करना होगा ?
For example: अगर किसी को चाय की दुकान खोलनी है तो मेरी कोशिश होगी कि मैं बता पाऊं :
  •  इसमें कितना खर्च आएगा
  •  क्या-क्या सामान लगेगा
  •  क्या-क्या challenges आ सकते हैं ?
  •  कमाई कितनी हो सकती है
  •  इस बिजनेस में सफलता पाने के टिप्स
  •  इत्यादि
कोई भी बिजनेस शुरुआत में छोटा हो सकता है पर वो छोटा ही रहे ऐसा ज़रूरी नहीं है। अगर खोजें तो आपके शहर में ही चाय बेचकर महीने का लाखों कमाने वाले मिल जायेंगे।
मैंने फिलहाल छोटे और मझले साइज़ के बिजनेस जो कुछ सौ से कुछ लाख तक रुपये लगा कर शुरू किये जा सकें के बारे में बताने के लिए सोचा है इसलिए ऐसा ही एक्जाम्पल लिया है।
इसका purpose क्या है ?
किसी भी समय में इंसान को ideally वो काम करना चाहिए जो उसे सबसे महत्त्वपूर्ण लगे और साथ ही उस काम को करने की उसके अन्दर क्षमता हो। मुझे लगता है कि अगर मैं बिजनेस से related बातें लोगों से शेयर करूँ तो बहुत से लोग जो सिर्फ अपना बिजनेस शुरू करने की सोचते हैं वाकई में अपना बिजनेस शुरू कर पायेंगे।
मैं भविष्य देखता हूँ, मैं देखता हूँ कि मेरे इस काम से मेरी लाइफ में और मेरे मरने के बाद भी लाखों entrepreneurs पैदा हो पायेंगे। और इन लाखों entrepreneurs द्वारा करोड़ों jobs create होंगी और लोगों के हाथ में पैसे आयेंगे।
मैंने गरीबी नहीं देखी पर गरीब होने का दर्द महसूस ज़रूर कर सकता हूँ। मैं चाहता हूँ कि मैं कुछ ऐसा करूँ कि जो गरीब हैं वो अमीर बनें….और मुझे लगता है यदि मैं छोटे-छोटे businesses के बारे में बताऊंगा तो बहुत से लोग जो आज 10-10 घंटे काम करके मुश्किल से अपना और परिवार का खर्चा चला पाते हैं एक सफल बिजनेसमैन बन पायेंगे और एक अच्छी ज़िन्दगी जी पायेंगे।

No comments:

Post a Comment

सीधी बिक्री ( डायरेक्ट मार्केटिंग) लाखों रुपये महीना कमाने का बिज़नेस ।

डायरेक्ट सेलिंग या मल्टीलेवल मार्केटिंग आज के युग में बढ़ती हुई इंडस्ट्री है ।आज आप किसी क्षेत्र में देख लो आपको कोई भी जॉब या कारोबार नहीं ...