Wednesday, December 2, 2015

कम्प्यूटर्स की जगह ले रहे हमारे मोबाइल फ़ोन्स।


                                                                       
आज हमरे हाथों जो मोबाइल फोन्स है किसी कंप्यूटर से काम नहीं है क्योंकि आज मोबाइल समार्ट फोन्स बन चुके है । इनकी सहायता से हम आज दुनिया के किसी भी कोने न केवल बात ही कर सकते है बल्कि इंटरनेट के द्वारा किसी भी प्रकार का मैसेज लिख कर बोल कर या फोटो बना कर डाल सकते है । फोटो एडिटिंग कि दुनिया में स्मार्ट फ़ोन्स ने काफी बड़ी क्रांति की है । स्मार्ट फ़ोन्स की सहायता हम किसी भी प्रकार की वीडियो को किसी भी प्रकार से एडिट कर सकते है । इस काम को करने के लिए स्मार्ट फ़ोन्स में adobe ने अडोब प्रीमियर क्लिप नामक ऐप लांच किया है जो की आपको बहुत सी आकर्षक सुविधाएं देता है  । जैसे कि :-

1  स्लो मोशन इफ़ेक्ट .
2  आसानी से फोटो और वीडियो क्लिप्स अस्सेम्ब्ल हो जाती है .
3  वीडियो को अलग अलग लाइट शेड दिया जा सकता है .
4  आप अपना पसंदीदा म्यूजिक किसी भी वीडियो में ऐड कर सकते है .
5  फेसबुक ट्विटर और यूट्यूब पर इंस्टेंट शेयरिंग फीचर .
इसी  प्रकार मार्किट में बहुत से सॉफ्टवेयर मौजूद है जिनकी सहायता से आप अपनी आवाज को भी लड़की की आवाज में और लड़की की आवाज को लड़के की आवाज में बदल कर बात कर सकते है और अगर आप अपने बेड रूम या किसी गार्डन में है और आपके बोस का फोन आ जाये तो आप एक सॉफ्टवेयर एक्टिव करे आपसे बात करने वाले को लगेगा की आप किसी बहुत बड़े ट्रैफिक जैम में फसे हुए हो । इस प्रकार हमारे स्मार्ट फोन कम्प्यूटर्स को भी पीछे छोड़ रहे है ।

No comments:

Post a Comment

सीधी बिक्री ( डायरेक्ट मार्केटिंग) लाखों रुपये महीना कमाने का बिज़नेस ।

डायरेक्ट सेलिंग या मल्टीलेवल मार्केटिंग आज के युग में बढ़ती हुई इंडस्ट्री है ।आज आप किसी क्षेत्र में देख लो आपको कोई भी जॉब या कारोबार नहीं ...